धौलपुर। जिले के सरमथुरा थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से छुड़ाकर ले जाए गए ट्रक को बरामद कर लिया है। एचडीबी फाइनेंशियल के मैनेजर सुनील कुमार ने 23 मार्च 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाश टाटा सीपीटी दस चक्का ट्रक को छुड़ाकर ले गए हैं। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गश्त के दौरान हरिसिंह और उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर पुलिस ने सुरारीकला रोड मेन हाईवे से एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह से चोरी का ट्रक बरामद कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक राजस्थान, पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज और धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मेहरड़ा के निर्देशन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Tips for Managing Your Bankroll When Gambling On-line
March 10, 2026
5:16 am
Math Tuition for Secondary 3 Students in Singapore: A Parent’s Essential Guide
March 10, 2026
5:16 am
Top 5 Reasons to Buy Apple Products With Cryptocurrency in 2026
March 10, 2026
5:16 am
The Position of Professional Development Training in Career Advancement
March 10, 2026
5:16 am

पुलिस ने चोरी का 10 चक्का ट्रक बरामद किया, आरोपी फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

