अलवर। शहर के NEB थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रात को घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों बाइक के आगे कार लगा व्यक्ति को रोका। उसके बाद मुंह बंद कर लिया और हथियार दिखाकर डराया। इसके बाद जेब में रखा मोबाइल व कुछ नकदी ले गए। व्यक्ति ने घर आकर परिजनों को जगाया। उसके बाद पुलिस को रिपोर्ट दी। NEB क्षेत्र के तूलेड़ा हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले 65 साल के व्यक्ति गोकुल प्रसाद शर्मा कंपनी में काम कर रात करीब 2 बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे। रणजीत नगर राखी स्वीट्स के पास अचानक एक सफेद रंग की कार उनकी स्कूटी के आगे आकर रुकी। तुरंत कार से दो युवक नीचे उतर कर आए। एक ने मुंह पर कपड़ा डाल दिया और दूसरे ने गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसी दौरान तीसरा युवक दूसरी गाड़ी से निकला और उनके सीने पर बंदूक तान दी। इसके बाद जेब से मोबाइल, 300 रुपए, चश्मा व स्कूटी की चाबी लेकर फरार हो गए। थोड़ा विरोध करने लगा तो गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश ट्रांसपोर्ट नगर की तरफ भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Start Crypto Trading with Confidence
August 1, 2025
3:08 am
In-Depth Guide to Common Trading Terminology
August 1, 2025
2:24 am
ग्राम थड़ौदा में रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई का हुआ आयोजन
July 31, 2025
11:19 am

रात को ड्यूटी कर लौट रहे व्यक्ति को लूटा, दूसरे ने कनपटी पर बंदूक तानी


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान