सीकर। जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की के मामा ने उसके साथ रेप किया। फिलहाल अब पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला सीकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का है। इस संबंध में 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि लड़की के मामा ने ही 9 अप्रैल 2025 को उसके साथ रेप किया। रेप करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में लड़की ने पहले तो डर के मारे बात किसी को नहीं बताई। हिम्मत करके जब उसने बात घरवालों को बताई तो परिवार के लोग पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। दरअसल नाबालिग लड़की का परिवार मूल रूप से जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। जो जगह-जगह जाकर खेती करने और फसल कटाई करने का काम करता है। इसी के चलते वह लड़की के ननिहाल सीकर के ग्रामीण एरिया में आया हुआ था। यहां मामा ने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। फिलहाल अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
To Z Małymi Dziećmi jest Podobnie
March 10, 2026
9:42 am
First-year Junior College Mathematics Tuition in Singapore: Tips for Parents
March 10, 2026
9:41 am
優塔UTOWN完整加入程序指南|新會員必讀加入帳戶完整教學
March 10, 2026
9:32 am
Can’t Open DPA Files? Try FileViewPro
March 10, 2026
9:25 am

16 साल की नाबालिग लड़की से रेप, मामा ने परिवार को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

