Explore

Search

June 25, 2025 6:50 am


बीमारी से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, अवसाद में उठाया खौफनाक कदम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले के मुहाना थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक युवक ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। गोली की आवाज सुन कर युवक के माता-पिता कमरे में पहुंचे। बेटा लहूलुहान फर्श पर पड़ा था। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

मुहाना थाना पुलिस ने बताया- थाना इलाके के नारायण सरोवर निवासी रविंद्र उपाध्याय (34) ने दोपहर में अपने घर पर खुद को देसी कट्टे से गोली मार ली। गोली सिर पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। रविंद्र पिछले 2 साल से गम्भीर बीमारी से जूझ रहा था। इससे वह अवसाद में था। घटना के दौरान परिवार पास के रूम में ही था। रविंद्र ने कनपटी पर गोली मारी। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि किसी परिचित ने उसे हथियार दिया था। हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हथियार में जंग लगी हुई है, इससे लग रहा है कि हथियार काफी समय पहले लिया गया होगा, देसी कट्‌टे में एक राउंड ही था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर