Explore

Search

October 15, 2025 6:43 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

महिला के घर से 4 क्विंटल अनाज चोरी, दो संदिग्धों पर शक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हनुमानगढ़। जिले के रामपुरा रंगमहल में एक महिला के घर से चोरों ने 4 क्विंटल अनाज चोरी कर लिया। पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार वार्ड 10 की रहने वाली सुनीता साहनी के घर से यह चोरी हुई। सुनीता ने बताया कि 6 जून की रात को वह 12 बजे सोई थी। अगली सुबह 6 बजे जब उठी तो घर से 1.5 क्विंटल सरसों, 1.5 क्विंटल चना और 1 क्विंटल गेहूं गायब था। जब उन्होंने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि उनके पड़ोस के एक घर से भी चार दिन पहले 1.5 क्विंटल गेहूं चोरी हुआ था।

पीड़िता ने दो संदिग्ध व्यक्तियों पर शक जताया है। उनका कहना है कि पिछले 10 दिनों से दो अज्ञात व्यक्ति रात में गली में घूमते हैं। ये लोग मुंह पर साफा बांधते हैं और जुआ खेलने के साथ गांजा और नशीली कैप्सूल का सेवन करते हैं। इन लोगों की गतिविधियां गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर हैड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार को जांच सौंप दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर