डूंगरपुर। जिले में सागवाड़ा के भीलुड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे 927 ए पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में भीलुड़ा निवासी संतोष जोगी (35) की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में गड़ालाल सिंह निवासी नरेंद्र डामोर (35) और डोली निवासी कुलदीप मोर (25) गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को राजकीय चिकित्सालय सागवाड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र और कुलदीप को डूंगरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सागवाड़ा पुलिस ने मृतक का शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Ehrliche Erfahrungen über Gambling sowie Tipps
March 11, 2026
3:23 pm
Learn How To Handle DTCP-IP Files With FileViewPro
March 11, 2026
3:20 pm
Topskin CS 2 кейсы. Топскин кейсы КС полное руководство
March 11, 2026
3:18 pm
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm

सागवाड़ा में दो बाइकों की टक्कर; एक की मौत, दो घायलों को डूंगरपुर रेफर किया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

