Explore

Search

January 22, 2026 11:49 am


वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, कैला देवी मंदिर की बावड़ी की सफाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। सरमथुरा नगर स्थित कैला देवी मंदिर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पुरानी बावड़ी की सफाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के महंत अरविंद नाथ ने की। महंत अरविंद नाथ ने कहा कि इस तरह के अभियानों से लोगों में जन जागरण होता है। युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। इससे सामाजिक कार्यों में लोगों की भागीदारी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि नदी, नाले और तालाबों में जमी गंदगी से जल स्रोत बंद हो रहे हैं। लोगों को स्वयं आगे आकर इनकी सफाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भविष्य में जल और वृक्षों के बिना जीवन अधूरा रहेगा।

कार्यक्रम में वंदे गंगा जल संरक्षक अभियान के मंडल संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधानसभा सह संयोजक नाहरसिंह, सह संयोजक प्रवेश झा, सह संयोजिका सपना गोयल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बंटी यादव, संजय पाराशर, भूदेव शर्मा, विशाल शर्मा, नवल किशोर, नीरज तिवारी, सोनू चरोरा, अमन तिवारी, सचिन मीणा, मटरुआ सेन और डॉक्टर प्रवीण गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर