सवाई माधोपुर। जिले के खेरदा इलाके में गैस सिलेंडर में आग लगने से हजारों रूपए का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में एक बच्चा भी झुलस गया। सवाई माधोपुर अग्निशमन विभाग के सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा ने बताया गुरुवार शाम को खेरदा अंडरपास के पास एक मकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां पहुंचने पर अंडरपास के जमालु कुरैशी के मकान में आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दस मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हजारों रूपए का सामान जल गया। इसी के साथ एक बच्चा भी झुलस गया। जिसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल बच्चे की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। मकान मालिक ने जब से गैस कनेक्शन लिया था, तब से नोजल और पाइप की सफाई नहीं की थी। जिसकी वजह से यह हादसा सामने आया। गनीमत यह रही है समय रहते गैस सिलेंडर को बंद कर दिया था जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़
Premium for Students
March 25, 2026
4:35 am
Blue Light Glasses: My Honest Review to Save You Money & Eye Strain
March 25, 2026
4:33 am
View LCW Files Instantly Using FileViewPro
March 25, 2026
4:33 am
Infinix Hot 10 Android Version – Which Android Does It Run?
March 25, 2026
4:33 am

गैस सिलेंडर से लगी आग, बच्चा झुलसा; हजारों का सामान जला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

