Explore

Search

March 11, 2026 6:18 pm


बस – ट्रेलर भिड़ंत में 10 से ज्यादा यात्री घायल, ग्वालियर से जयपुर जा रही थी बस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

दौसा। जिले में प्राइवेट कोच और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कोच में सवार 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सिकराय और दौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर सीकरी मोड़ का है। सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि शनिवार अलसुबह ग्वालियर से प्राइवेट कोच बस जयपुर जा रही थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर सीकरी कट पर ट्रेलर और बस में भिड़ंत हो गई। अचानक हुई घटना से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को सिकराय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से 7 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर