जोधपुर। जिले की विवेक विहार थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला को उसके पति ने डोडा पोस्त खरीदकर दिया था। जिसे आसपास के इलाकों में बेचा जाना था। विवेक विहार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 जून को मोगरा घुमटी से गुड़ा विश्नोइयान रोड पर होटल के पास कार्रवाई की ल। पुलिस ने लीला (27) पत्नी अशोक बिश्नोई निवासी डूडियों की ढाणी गुड़ा विश्नोइयान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 16.920 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित पिसा हुआ 950 ग्राम डोडा चूरा भी बरामद गया। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति अशोक बिश्नोई ने ही डोडा पोस्त खरीद कर दिया था। पुलिस अब पूछताछ में ये पता लगाने में जुटी हुई है कि डोडा पोस्त की किन किन जगहों पर सप्लाई की जानी थी।

लेटेस्ट न्यूज़
What Is an ESS File and How FileViewPro Can Open It
March 25, 2026
6:05 am
Online Jewelry: My Damaged Order & The Fix
March 25, 2026
6:04 am
UNO Disposable Gadget
March 25, 2026
6:04 am
How to Find Hidden Wi-Fi SSID on Android — Step-by-Step Guide
March 25, 2026
6:03 am

होटल के पास मादक पदार्थ लेकर खड़ी महिला; पुलिस को देखकर भागी, पीछा कर पकड़ा, 16 किलो से अधिक डोडा बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

