चूरू। चूरू-बिसाउ रोड पर शनिवार सुबह एक हरियाणा रोडवेज बस और ट्रोले की टक्कर हो गई। यह हादसा स्लीपर फैक्ट्री के पास हुआ। दिल्ली जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रोले से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस के ड्राइवर अनिल कुमार (54), कंडक्टर खुशीराम (32), यात्री विजय कुमार (30), जयकरण (25) और नेहा शर्मा (47) घायल हुए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ घायलों का इलाज कर रहे हैं। कंडक्टर खुशीराम ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर बिसाउ और आसपास के गांवों के लोग थे। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Poetry
February 7, 2026
9:39 pm
Kenapa harus daftar Aqua188 sekarang juga?
February 7, 2026
9:39 pm
Answers about Websites
February 7, 2026
9:39 pm
My husband and I are going through an endless dry spell
February 7, 2026
9:38 pm

सड़क हादसे में 5 यात्री घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

