Explore

Search

February 7, 2026 11:17 pm


लेटेस्ट न्यूज़

लिफ्ट देने से शुरू हुई दोस्ती बनी मुसीबत, महिला ने वीडियो वायरल की धमकी देकर युवक से वसूले 1.80 लाख रुपए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चूरू। जिले के रतनगढ़ में एक विवाहिता और उसकी साथी ने युवक को ब्लैकमेल कर 1.80 लाख रुपए वसूल लिए। पीड़ित युवक ने कोर्ट के माध्यम से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला डेढ़ साल पुराना है। युवक बाइक से औद्योगिक क्षेत्र से घर लौट रहा था। रास्ते में पूजा नाम की महिला ने लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे मंडेलिया फार्म हाउस तक छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद पूजा फिर मिली। उसने पिता की बीमारी का हवाला देकर पायली गांव जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इस दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए। यह सिलसिला कुछ दिन चला। फिर पूजा बीकानेर चली गई। वहां उसने युवक को मिलने के लिए बुलाया। युवक दोस्ती के नाते बीकानेर पहुंचा। वहां एक अन्य महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद पूजा ने युवक को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। प्रताड़ित होकर युवक ने पूजा और अनु कंवर को 1.80 लाख रुपए दे दिए। पैसे मिलने के बाद भी दोनों महिलाओं की मांग बढ़ती गई। वे युवक के घर तक पहुंच गईं और उसकी बहन के ससुराल में भी हंगामा किया। परेशान होकर युवक ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना। मांग पूरी नहीं करने पर इन लोगों ने सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया। इस्तगासे में युवक ने आरोप लगाया है कि इन लोगों द्वारा युवकों को इस तरह के जाल में फंसाकर रुपए हड़पे जाते हैं। पुलिस ने प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच सीआई दिलीपसिंह कर रहे हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर