Explore

Search

November 2, 2025 9:52 am


तालाब में मिला वृद्धा का शव, ग्रामीणों को सुबह तालाब में नजर आया शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

टोंक। मेहंदवास थाना क्षेत्र के छापरिया गांव में भैंस चराने गई वृद्धा का शव शनिवार को दूसरे दिन तालाब में मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को निकलवाकर सआदत अस्पताल लाया गया। जहां उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। टोंक तहसीलदार मानवेंद्र सिंह बताया कि मेहंदवास थाना क्षेत्र में छपरिया निवासी मोहनी देवी (60) शुक्रवार को भैंस चराने गई थी। वह वापस नहीं लौटी जबकि भैंस घर लौट आई। अकेली भैंस घर लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। काफी टाइम बाद में वृद्धा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाशना शूरू किया। परिजन और रिश्तेदार उसे शुक्रवार शाम से रातभर तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली।

फिर सुबह करीब सात बजे लोगों को गांव के तालाब में महिला का शव पानी की ऊपरी सतह पर नजर आया। पास जाकर देखा तो वह वृद्धा मोहनी देवी का नजर आया। फिर जैसे ही महिला का शव तालाब में होने की जानकारी मिली तो काफी लोग और परिजन मोके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी मय जाप्ते के पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव का बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिर उसे परिजनों के सुपुर्द किया। इस दौरान पूर्व टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर