भीलवाड़ा। जिले की रायपुर तहसील के पाटियों का खेड़ा व बाडी ग्राम के निवासियों के विरोध के खनिज विभाग की टीम ने जिले की रायपुर तहसील स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वीकृत खनन क्षेत्र के बाहर, राजस्व ग्राम पाटियों का खेड़ा एवं बाड़ी की भूमि पर अवैध रूप से बजरी का खनन करना पाया गया । टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खनन पट्टाधारी अभिषेक चौधरी द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर अवैध खनन करना पाया गया। जिसकी मात्रा 63,085.5 मैट्रिक टन है। इस आधार पर पट्टाधारी चौधरी के खिलाफ 3,15,62,750 रुपए की पेनल्टी लगाई गई। अवैध बजरी खनन को लेकर रायपुर सहाड़ा विधायक लादू लाल पितलिया की शिकायत के बाद खनिज विभाग की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पितलिया ग्रामीणों के साथ लंबे समय से बजरी लीज ठेकेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। हाल ही में विधायक ने क्षेत्र में बजरी लीज ठेकेदार के साथ मिली भगत का आरोप लगाते हुए स्थानीय डिप्टी और रायपुर थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों से भी मिले थे।

लेटेस्ट न्यूज़
View LCW Files Instantly Using FileViewPro
March 25, 2026
4:33 am
Infinix Hot 10 Android Version – Which Android Does It Run?
March 25, 2026
4:33 am
Open BKS Files From Email Attachments With FileViewPro
March 25, 2026
4:31 am
The Outflank Heel of In vogue Big WebSites 2025
March 25, 2026
4:30 am

बजरी माफिया पर 3 .15 करोड़ का जुर्माना, विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

