Explore

Search

June 17, 2025 8:07 pm


जिम के बाहर 2 युवकों ने की फायरिंग, व्यापारी के पैर में लगी गोली

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

श्रीगंगानगर। शहर में बाइक सवार 2 युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। घटना में व्यापारी के पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार शहर के सबसे व्यस्तम जस्सा सिंह मार्ग पर कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता पर बाइक सवार 2 युवकों ने फायरिंग कर दी। कॉलोनाइजर आशीष गुप्ता जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी उन पर कई राउंड फायर किए गए। एक गोली उनके पैर में लगी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने एक के बाद एक कई गोलियां चलाईं। गोलियां चलने की आवाज से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी पृथ्वीपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच शुरू की गई। घटनास्थल से कुछ खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई है। शहर के सभी प्रवेश और निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में रंजिश की आशंका जताई गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद जिम संचालक और आसपास के लोग डरे हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित आशीष गुप्ता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आशीष गुप्ता प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हैं। शहर में उनकी कई कॉलोनियां हैं। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से शहर में दहशत का माहौल है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर