टोंक। जिले की दूनी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.140 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। साथ ही उनसे बाइक, 2 मोबाइल और 1000 रुपए भी बरामद किए है। थानाधिकारी हेमन्त जनागल ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान आंवा से कनवाड़ा जाने वाले रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक को रोका गया। बाइक पर 2 लोग सवार थे। पूछताछ में दोनों संदिग्ध लगे। तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा मिला। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पप्पू उर्फ रामनिवास मीणा (42) निवासी देवपुरा थाना दूनी और उद्दा गुर्जर (50) निवासी सरदारपुरा थाना दूनी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच घाड़ थानाधिकारी हरिराम वर्मा को दी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Online Prescriptions, Transfers & Refills
March 25, 2026
10:53 am
Debunking Designer Reading Glasses Myths: The Real Deal
March 25, 2026
10:51 am
Purchasing ED Drugs Online: Whats the Run a risk?
March 25, 2026
10:51 am
Very good advice | Nicely done
March 25, 2026
10:50 am

बाइक पर ले जा रहे थे नशा, 2 बदमाश गिरफ्तार; 2 मोबाइल, गाड़ी और 1 हजार रुपए किए जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

