Explore

Search

February 15, 2026 11:11 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बस बेकाबू होकर नाले में गिरी, 12 लोग हुए घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

राजसमंद। जिले में मंगलवार रात को नाथद्वारा थाना इलाके में एक निजी ट्रेवल्स बस बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिससे करीब 12 यात्री घायल हो गए। गुंजोल के पास हाईवे किनारे नाले का काम चल रहा था, जिसमें ट्रेवल्स बस गिरी। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस में से निकालकर नाथद्वारा के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया व पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य कर रही कंपनी की गलती के चलते यह हादसा हुआ। कंपनी द्वारा हाईवे किनारे बड़ा सा नाला खोद दिया, जिसके पास किसी प्रकार के सूचना बोर्ड या बैरिकेड नहीं लगाए गए, जिससे अंधेरे में बस ड्राइवर को नाला दिखाई नहीं दिया और बस उसमें जा गिरी। बस आसींद से सूरत के लिए निकली थी, जो करीब रात 9 बजे गुंजोल में हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर के अनुसार आगे चल रहे ट्रेलर द्वारा रफ्तार धीमी करने से बस को साइड किया, लेकिन रोड के साइड में खुदे बड़े से नाले में बस जा गिरी। यहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी जिसके चलते यह एक्सीडेंट हुआ।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर