प्रतापगढ़। जिले के पीपलखूंट थाना पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी श्रवण उर्फ श्रवणिया को गिरफ्तार किया है। 40 वर्षीय आरोपी दांता थाना पीपलखूंट का रहने वाला है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट घाटोल, बांसवाड़ा की अदालत ने 13 सितंबर 2017 को प्रकरण संख्या 288/2008 में इसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। तब से आरोपी फरार चल रहा था। 18 जून को थानाधिकारी पीपलखूंट को सूचना मिली कि श्रवण दांता के जंगलों में छिपा हुआ है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी जेयश पाटीदार कर रहे थे। पुलिस टीम ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया। एक संदिग्ध व्यक्ति घने सागवान के पेड़ों की आड़ में छिपा मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

लेटेस्ट न्यूज़
Reddit Roasts Man Who Received Big JUUL Tattoo Above His Crotch
March 9, 2026
8:47 pm
Math Tuition for JC2: Securing Your Child’s Future in an AI-Driven World
March 9, 2026
8:47 pm
Business Applications for DSL Files Using FileViewPro
March 9, 2026
8:46 pm

8 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, जंगल में सागवान के पेड़ों में छिपा था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

