बूंदी। केशवरायपाटन के लेसरदा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। कोटा के पेट्रोल पंप कर्मचारी राजकुमार खारवाल ने शाकम्बरी माता मंदिर के पास हाईटेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय राजकुमार अपनी भतीजी के ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। राजकुमार की पत्नी की मृत्यु 20 वर्ष पहले हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, वह सुबह घर से निकले थे। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे। उन्होंने टावर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को शव को उतारने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। टावर में बिजली प्रवाह होने के कारण शव को नीचे नहीं उतारा जा सका है। सीआई हंसराज मीणा ने बताया कि विद्युत प्रसारण निगम से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद करवाने की कोशिश की जा रही है। बिजली बंद होते ही शव को नीचे उतारा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Vivo Y21s Android Version — Which Android Does It Run? (Specs & Updates)
March 24, 2026
10:33 pm
Gordon Law, P.C. – Brooklyn Family and Divorce Lawyer
March 24, 2026
10:30 pm
The Crown Onlyfans Incest Accounts of 2025
March 24, 2026
10:29 pm
Costless Definition & Meaning
March 24, 2026
10:29 pm

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने हाईटेंशन टावर पर लगाया फंदा, बिजली चालू होने से शव उतारने में देरी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

