झालावाड़। जिले के डग थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 जून की रात 10:30 बजे की है। घायल हरिओम (21) ने बताया कि उस रात संदीप ढोली और उसके पिता पीरूलाल के साथ कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। डर के कारण संदीप और पीरूलाल हरिओम के घर में शरण लेने आए। हरिओम और उसके पिता कन्हैयालाल झगड़ा रोकने के लिए बाहर निकले। उन्होंने समझाने की कोशिश की। इस दौरान ईश्वर उर्फ गुड्डू ढोली ने हरिओम के सीने में चाकू घोंप दिया। एसपी ऋचा तोमर के निर्देश पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। डग थानाधिकारी वासुदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने डोबड़ा गांव के जंगल से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में बाबूलाल (44), सुनिल (23), ईश्वर उर्फ गुड्डू (34), दुर्गेश बारेठ (20) और अभिषेक उर्फ गोलू (21) शामिल हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Unlock Your Style Game: The Ultimate Guide to the Men’s Necklace Chain
March 25, 2026
10:49 am
Шредеры Kobra – уничтожитель бухгалтерских документов Kobra
March 25, 2026
10:48 am
I Went from $15 Fast-Fade Bracelets to $49 316L Steel: Here’s What Changed
March 25, 2026
10:45 am
My Upgrade Journey: From Budget to Premium Mail-Order Prescription Glasses
March 25, 2026
10:45 am

चाकूबाजी के 5 आरोपी पकड़े, डोबड़ा गांव के जंगल से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

