Explore

Search

March 9, 2026 11:04 pm


मॉर्निंग-वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर की सड़क हादसे में मौत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में एक रिटायर्ड हेड मास्टर को सोमवार सुबह वॉकिंग करते समय तेज रफ्तार से बस लेकर आए ड्राइवर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालात में उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जहां उन्हें जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना पाली जिले के खिवाड़ा थाना एरिया के पिलोवानी गांव के रोहिणी माता मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे हुई। हमेशा की तरह रिटायर्ड हेड मास्टर 75 वर्षीय मंगल सिंह पुत्र जीवन सिंह राजपुरोहित सुबह करीब 6 बजे घर से वॉकिंग के लिए निकले। गांव के रोहिणी माता मंदिर के पास वे वॉकिंग कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे निजी बस ड्राइवर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची मामले की जानकारी के बाद मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर