पाली। घर की छत पर सो रहे दम्पति पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने वाले आरोपी युवक को पकड़ने में सोजत सिटी पुलिस ने कामयाबी हासिल की। आरोपी ने हमला क्यों किया इसको लेकर पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। सोजत सिटी थाने के SHO देवीदान ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेरा ढिमड़ा गांव(बिलावास) में 19 जून को अपने घर की छत पर अमराराम पुत्र लाबूराम सीरवी अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रहे थे। इस दौरान रात करीब 1-2 बजे के बीच अज्ञात युवक छत पर आया और सोते हुए उसकी पत्नी और उस पर लाठी से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले में सोजत सिटी निवासी राहुल 25 साल के सिंघाड़िया उर्फ करण पुत्र महेंद्र कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिसने अमराराम और उसकी पत्नी पपलीदेवी पर जानलेवा हमला करना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

लेटेस्ट न्यूज़
Mobile Online Casinos: Taking part in Casino Games on Smartphones
March 4, 2026
10:47 pm
Smokz Vape Store
March 4, 2026
10:46 pm
Common On-line Casino Games and How They Work
March 4, 2026
10:46 pm
SMOK Vape Pods, Mods, Kits And Coils
March 4, 2026
10:46 pm

दम्पति पर हमले का आरोपी गिरफ्तार, छत पर सो रहे दम्पति पर किया था जानलेवा हमला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

