झालावाड़। जिले की पनवाड़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खानपुर दहीखेड़ा चौराहे पर भागने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। थानाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान घाटोली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी कमलेश (35) के रूप में हुई है। सारोला में डोडा चुरा मिलने के मामले में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज था। इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल जतन सिंह की अहम भूमिका रही।

लेटेस्ट न्यूज़
How to Keep Bitcoin Safe
August 28, 2025
3:52 pm
From Bitcoin to DeFi Ecosystems
August 28, 2025
3:43 pm
BTC and the DeFi Revolution
August 28, 2025
2:55 pm
जावदा गांव में चौदह वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
August 27, 2025
5:43 pm

एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, डोडा पोस्त मामले में था वांछित


Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान