सिरोही। रोहिड़ा पुलिस ने बुधवार शाम भुला सेमली रोड पर एक संदिग्ध युवक को बंदूक के साथ पकड़ा है। पुलिस गश्त के दौरान शाम करीब 5 बजे युवक को बंदूक लेकर घूमते हुए देखा। पुलिस ने तुरंत युवक को रोका और उसकी टोपीदार बंदूक की जांच की। जांच में बंदूक में बारूद भरा हुआ मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नारायण पुत्र थावराराम बताया। वह उदयपुर जिले के तिलरवा का रहने वाला है। बंदूक के लाइसेंस के बारे में पूछने पर युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। कभी कहा कि लाइसेंस घर पर है, तो कभी खेत में होने की बात कही। पुलिस ने बंदूक जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि युवक उदयपुर से सिरोही जिले के रोड थाना क्षेत्र में बंदूक लेकर क्यों आया था। मामले की गहन जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Essential Guide to Math Tuition for Sec 1 Students in Singapore
March 6, 2026
3:52 pm
Helping Your Sec 2 Child Excel in Math: A Singapore Parent’s Guide
March 6, 2026
3:51 pm

बिना लाइसेंस बंदूक लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, बारूद भरी टोपीदार बंदूक जब्त
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

