Explore

Search

July 6, 2025 10:00 am


दीया कुमारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, डिप्टी सीएम बोलीं- जनता के सामने होगा समस्याओं का समाधान

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सेक्टर 14 में चल रहे निर्माण कार्य में जलभराव की समस्या मिली। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। दीया कुमारी ने कहा- विकास कार्य लगातार जारी हैं और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान होगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों और ठेकेदारों को अगले दिन सुबह 10 बजे मौके पर बुलाया है। वे स्वयं स्थल का दोबारा निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगी।

मणिपाल हॉस्पिटल के सामने सेक्टर 1 में कार्य की गुणवत्ता से उपमुख्यमंत्री संतुष्ट दिखीं। ढ़ेर के बालाजी इलाके में पहले बारिश के दौरान कमर तक पानी भरता था। अब बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था से यह समस्या हल हो गई है। एक स्थानीय मटकी विक्रेता ने बताया कि पहले बारिश में उनकी मटकियां बह जाती थीं, जिससे व्यापार को नुकसान होता था। अब ऐसी कोई समस्या नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने महिला को गले लगाकर उनकी बात का स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य लगातार जारी हैं और जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान होगा। उपमुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर