पाली। जिले में ट्रांसपोर्ट नगर के सामने बने नाडी नुमा गड्ढे में नगर निगम की ओर से नालों की सफाई कर निकाला जा रहा गिला कचरा डाला जा रहा था। शिकायत पर विधायक भीमराज भाटी मौके पर पहुंचे उन्होंने इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों से बात की तब जाकर उन्होंने गड्डे में गीला कचरा डालना बंद किया। दरअसल पाली शहर के नया गांव ट्रांसपोर्ट नगर थाने के सामने ही नाडी नुमा बड़ा गड्डा हो रखा है। जहां निगम की ओर से नालों की सफाई के दौरान निकाला जा रहा गीला कचरा डाला जा रहा था। इससे काफी गिला कचरा सड़क पर ही फैल रहा था। जिससे लोगों को आने-जाने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वही बदबू भी आ रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस नेता मेहबूब टी, नया गांव के पूर्व पार्षद सैय्यद ताबिल अली सहित कई जने मौके पर पहुंचे और इसको लेकर विरोध जताया। और निगम के अधिकारियों से बातचीत की तब जाकर उन्होंने यहां गीला कचरा डालना बंद करवाया।

लेटेस्ट न्यूज़
“JC2 Math Tuition: The Key to Acing A-Levels”
March 9, 2026
5:47 pm
We Tried 789Win Casino So You Don’t Have To
March 9, 2026
5:47 pm
8 Fb Pages To Follow About Bill Payment
March 9, 2026
5:46 pm

थाने के सामने गड्डे में डाल रहे थे कचरा, विधायक की शिकायत पर निगम ने किया कचरा डालना किया बंद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

