Explore

Search

July 6, 2025 7:18 am


लेक्चरर की पत्नी घर के बाहर सब्जी खरीद रही थी, दो बदमाश सोने की चेन तोड़कर भागे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले के अलवर गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े लेक्चरर की पत्नी से लूट की वारदात सामने आई है। घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर एक तोला सोने की चेन तोड़कर दोनों बदमाश फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन दोनों वहां से भाग निकले। लूट की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। अलवर गेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर शहर में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

जेपी नगर मदर निवासी महिला मनजीत मेघवाल(37) ने बताया कि दोपहर 1 बजे के करीब वह अपने घर के बाहर ठेले चालक से सब्जी खरीद रही थी। एक बाइक पर दो बदमाश कॉलोनी में राउंड लगा रहे थे। इसी बीच दोनों बदमाशों ने गले पर झपट्टा मार कर एक तोला सोने की चेन को तोड़ लिया और भाग गए। स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह वहां से रफू चक्कर हो गए। कुछ सेकंड में ही वारदात को बदमाशों अंजाम दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने अलवर गेट थाने में दी है। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पति डॉक्टर सतनारायण ताजी ने बताया कि वह इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर विभाग अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। पत्नी के साथ हुई घटना काफी निंदनीय है। घर के बाहर भी महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जा रहा है। मैं अपने कॉलेज में काम कर रहा था। तभी पत्नी ने फोन कर कहा कि दो बाइक सवार बदमाशों ने मेरी चैन को तोड़ लिया है। तभी सूचना मिलते ही दौड़ता हुआ पहुंचा और थाने में सूचना दी है। थाना अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी वारदात कैद हुई है। जिसमें महिला ठेले चालक से सब्जी खरीद रही है। इसी बीच दो बदमाश बाइक पर महिला के पास से निकले और कुछ दूर जाकर वापस लौटते वक्त चेन तोड़कर फरार होते दिख रहे हैं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। स्थानीय पार्षद रजनीश चौहान ने बताया कि यह पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी तीन वारदात हो चुकी हैं। कॉलोनी के आसपास असमजिकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। कई बार इसकी शिकायत भी दी गई। शराब पीकर लोग घूमते रहते हैं। पुलिस ने कार्रवाई भी की थी लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन से आग्रह है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर