टोंक। लांबाहरिसिंह थाना पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर उनके पास से पौने तीन किलो से ज्यादा डोडा-चूरा जब्त किया है। इस डोडा चूरा की कीमत 41 हजा 760 रुपए आंकी गई है। लांबाहरिसिंह थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। मालपुरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल और मालपुरा DSP आशीष प्रजापत के मार्गदर्शन में विशेष टीम बना कर तस्करों को अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। गश्त कर रही पुलिस टीम ने 25 जून को रात में मोरला रोड, बड़गांव मोड़ पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्धों को रोका गया। पूछताछ में दोनों स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। फिर वे संदिग्ध लगे तो उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.784 किलो डोडा चूरा मिला। इनका वे कोई लाइसेंस नहीं दे पाए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कालीहर्डिया निवासी सवाईराम (56) और मोरला रोड वार्ड नंबर 2 का रहने बाबूलाल (36) शामिल हैं। सवाईराम कालीहर्डिया और बाबूलाल लाम्बाहरिसिंह थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजकुमार के साथ नारायण, रितेश, हरिराम, साजिद, रामराज, विकान्त, गजेन्द्र, सुनील और धनसिंह शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Inspiring Your Secondary Two Kid to Excel in Math: Tips for Singapore Parents
March 7, 2026
5:04 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore
March 7, 2026
5:03 am
“Math Tuition: A Must-Have for JC2 Students Aiming for A-Level Glory”
March 7, 2026
5:02 am

पुलिस ने पौने 3 किलो डोडा चूरा पकड़ा, 2 तस्कर गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

