सिरोही। जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाबा के रणोरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे छिप गया। तभी अचानक उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। गुरुवार रात को प्रवीण पुत्र राजगीर गरासिया खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे चला गया। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रोहिड़ा थाना अधिकारी माया पंडित अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को परिजनों को सौंप दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
My Brutally Honent Review of Online Reading Glasses
March 25, 2026
4:36 am
A to Z Name of Crab Types NCI
March 25, 2026
4:36 am
Premium for Students
March 25, 2026
4:35 am
Blue Light Glasses: My Honest Review to Save You Money & Eye Strain
March 25, 2026
4:33 am

आकाशीय बिजली गिरने से बच्चे की मौत, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

