धौलपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। शुक्रवार को मृतका के पिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने चार लोगों पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि रात के वक्त उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी तलाश करने के बाद घेड गांव में उसका शव मिला। परिजनों द्वारा तहकीकात करने पर गांव के ही चार लोगों द्वारा किशोरी का गैंग रेप करने के बाद हत्या करने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पिता ने थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला थाना के एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी सीओ सिटी को सौंपी गई है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Prediksi Pertandingan Sepak Bola Terakurat Dan Terupdate
March 25, 2026
6:05 am
What Is an ESS File and How FileViewPro Can Open It
March 25, 2026
6:05 am
Online Jewelry: My Damaged Order & The Fix
March 25, 2026
6:04 am
UNO Disposable Gadget
March 25, 2026
6:04 am

16 साल की किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, पिता का आरोप- गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

