भरतपुर। जिले के सेवर थाना इलाके में एक टेम्पो अनियंत्रित पलट गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई। साथ ही 6 महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक ही परिवार की महिलाएं गमी में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। सेवर थाने की ASI मीना देवी ने बताया कि नगला सह गांव का रहने वाला एक परिवार भुसावर अपनी रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहा था। इस दौरान बांसी गांव के पास टेम्पो अनियंत्रित हो गया और लहराते हुए पलट गया। टेंपो के पलटते ही चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने जब घटना को देखा तो, वह मौके पर रुके। जिसके बाद सभी लोगों को टेंपो से बाहर निकाला गया। तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सभी को तुरंत RBM अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अंगूरी देवी (65) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अनीता, सुनीता गोवर्धन, गीता, अमित, गयासो, सुमन को इलाज के लिए RBM अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
March 25, 2026
7:44 am
Can Android TV Watch Regular TV? Guide to Live & Antenna TV
March 25, 2026
7:43 am
XXX Turn on Videos Disembarrass Porn Movies
March 25, 2026
7:43 am

अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, 1 महिला की मौत; 7 महिलाएं घायल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

