पाली। जिले में नाबालिग लड़का पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को लेकर चला गया। लड़की के परिजन उसे ढूंढते रहे। लड़के के घर जाकर पूछताछ की तो वे भी तलाश में जुट गए। कुछ घंटे बाद लकड़े के परिजन ने लड़की सौंप दी। इसके बाद लड़की के परिजन ने रेप का केस दर्ज करा दिया। घटना पाली शहर के कोतवाली थाना इलाके की है। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। लड़का अक्सर लड़की के घर आता-जाता था। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का गुरुवार शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से मेडिकल करवाया। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजन ने गुरुवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उनकी 15 साल 10 महीने की बेटी को मोहल्ले में रहने वाला एक लड़का 25 जून की सुबह भगा कर ले गया। ऐसे में उसके घर जाकर परिजनों को शिकायत की। दिन भर लड़की को ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में शाम के समय लड़के के परिजन उनकी नाबालिग बेटी को लाए और उन्हें सौंपा। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि लड़के ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers about Algebra
March 5, 2026
10:57 am
TELEGRAM @SEO_LINKK_ORDER – SEO BACKLINKS HOMEPAGE LINKS CROSSLINKS
March 5, 2026
10:57 am
CBD VAPE PEN
March 5, 2026
10:54 am
gerai perlengkapan dan perkakas pemadam kebakaran: sepatu bot, perabot, helm, serta lainnya!
March 5, 2026
10:49 am

नाबालिग लड़की को साथ ले गया किशोर, रेप केस दर्ज; पुलिस ने कराया मेडिकल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

