Explore

Search

July 26, 2026 3:43 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंक कर जताया विरोध

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामलाल जाट
के निर्देशानुसार कस्बे की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा रीट पेपर लीक और जंतर मंतर पर हो रहे युवा वर्ग के समर्थन में तेजाजी का चौक बिजौलिया पर धरना-प्रदर्शन रखा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कार्यक्रम मे ब्लॉक संयोजक अंकित तिवारी, बिजोलिया मंडल अध्यक्ष अनिल राव, मांडलगढ़ विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामफुल धाकड़, ब्लॉक महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, गोपाल शर्मा, जगदीश जगदीश सांखला राहुल सेठिया, एससी ब्लॉक अध्यक्ष कुंज बिहारी मैहर, विजेश धाकड़, घनश्याम धाकड़, किशन खटीक, दीपक पालीवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से ज़्यादा पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी

इस विषय पर संसद में चर्चा कराने की मांग

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर