Explore

Search

July 26, 2026 2:36 am


लेटेस्ट न्यूज़

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के छह प्रकरणों में 10.10 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, मंडी श्रमिक कल्याण योजना के पांच प्रकरणों में 3.04 लाख रुपए मंजूर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़, चौमहला (बलवंत जैन) चौमहला कृषि उपज मंडी में प्रशासक की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत सहायता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर विचार कर पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि स्वीकृत की गई। बैठक में कृषि उपज मंडी समिति के प्रशासक एवं उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश चंदोलिया तथा मंडी सचिव चेतन दान मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के अंतर्गत कुल 6 प्रकरणों में 10.10 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। वही महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के तहत 5 प्रकरणों में हमालो के लिए 3.04 लाख रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर