
भीलवाड़ा। शहर के सीताराम जी की बावड़ी स्थित श्री द्वारकाधीश मठेड़ा प्रजापति समाज मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक समाज के अध्यक्ष रतन मांडीवाल एवं सचिव नारायण लाल कपूरपुरा (अमलीगढ़) की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान मंदिर के सर्वांगीण विकास और जीर्णोद्धार कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी गठन में गोपाल लाल डीडवानिया (हमीगढ़) को सर्वसम्मति से मंदिर जीर्णोद्धार समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
समिति को मजबूती देने के लिए उपाध्यक्ष पद पर निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
-
मिट्ठू नागा (मांडल)
-
नारायण भाणा (पुर)
-
सुरेश प्रजापत (पुर)
-
देवी लाल (सांगानेर)
-
मदन कपूरपुरा (अमलीगढ़)
-
सोहन (किशनावतो की खेड़ी)
-
लादू हींगड़िया (मांडल)
-
छीतर (आरजिया)
-
गोपाल (सांगानेर)
-
बद्री (चावंडिया)
-
रामेश्वर (खेड़लिया)
-
बद्री (पालड़ी)
-
जमना (मेजा)
-
रतन नागा एवं भंवर नागा (सांगानेर)
बैठक के समापन पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य को गति देने के लिए आगामी दिनों में कार्यकारिणी का और विस्तार किया जाएगा।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


