10,800 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त, राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
झालावाड़/गंगधार (बलवंत जैन)। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंगधार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने श्मशान घाट क्षेत्र में झाड़ियों की आड़ में हार-जीत की बाजी लगा रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से 10,800 रुपये नकद, ताश के पत्ते एवं जुआ सामग्री जब्त की गई है।
झाड़ियों की आड़ में चल रही थी हार-जीत की बाजी
गंगधार थाना प्रभारी किशोर सिंह ने बताया कि 20 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर श्मशान घाट क्षेत्र में दबिश दी गई। वहाँ झाड़ियों की आड़ में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सात आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
-
विक्रम पुत्र शंकरलाल (निवासी: कुम्हार मोहल्ला, चौमहला)
-
शंकरलाल पुत्र नाथूलाल (निवासी: नई आबादी, चौमहला)
-
विक्रम पुत्र मोहनलाल (निवासी: कुम्हार मोहल्ला, चौमहला)
-
समीर खान पुत्र हनीफ खान (निवासी: गायत्री मंदिर रोड, चौमहला)
-
शंभू सिंह पुत्र नाथूलाल (निवासी: नई आबादी, चौमहला)
-
शोयब खान पुत्र रईस खान (निवासी: नीचे मंडी, चौमहला)
-
आनंदीलाल पुत्र मांगीलाल नायक (निवासी: नई आबादी, चौमहला)
पुलिस की चेतावनी: थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। कार्रवाई में गंगधार थाने की विशेष टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan




