बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे के सीता का कुंड महादेव में रावणा राजपूत समाज की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाजजनों की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष का चुनाव किया गया। रावणा राजपूत जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुढ़ा व बिजौलिया नगर अध्यक्ष संजय सिंह चौहान की मौजूदगी में सर्वसम्मति से कस्बा निवासी राजेंद्र सिंह तंवर को बिजौलिया तहसील अध्यक्ष हेतु चुना गया। इस अवसर पर समाजजनों द्वारा तंवर का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष ने अपनी इस उपलब्धि पर समाजजनों को धन्यवाद देते हुए समाज को हर प्रकार से आगे बढ़ाने की बात कही। बैठक में कस्बा निवासी घनश्याम कानावत, अमर सिंह राणावत, माधव सिंह तंवर, धर्म सिंह कानावत, मुकेश सिंह सांखला, मिठू सिंह, विक्रम सिंह, बाबू सिंह सहित राणा जी का गुड्डा, कांस्या, भोपतपुरा, रामपुरिया, खेराड़िया, मांगटला, जलेंद्री, दलसिंह जी का खेड़ा से आए समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan



