Explore

Search

June 26, 2026 11:38 pm


श्री धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, बिजौलिया के राजेश धाकड़ को उपाध्यक्ष और रामफूल धाकड़ को मंत्री बनाया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। श्री धाकड़ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बिजौलिया क्षेत्र के दो समाजसेवियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं खानपुर-बकानी के पूर्व विधायक तथा राजस्थान सरकार के पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने जारी आदेश में बिजोंलिया निवासी राजेश धाकड़ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट रामफूल धाकड़ को राष्ट्रीय मंत्री पद पर मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि दोनों पदाधिकारी समाज एवं संगठन के हित में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा महासभा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख इंजीनियर कन्हैया लाल धाकड़ एवं विवेक सुषमा धाकड़ स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष दीपशिखा धाकड़ की अनुशंसा पर की गई है।

राजेश धाकड़ एवं एडवोकेट रामफूल धाकड़ के मनोनयन पर समाज के लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर