कार्यवाही के दौरान गिरदावर, पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व बिजोलिया थाना पुलिस के द्वारा जिले की सबसे बड़ी मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया गया। थाना पुलिस के जांबाज सिपाही कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल की सूचना और सजगता से क्षेत्र के चंपापुर गांव की पहाड़ियों के बीच संचालित अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस कार्यवाही में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस स्थान पर फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उक्त भूमि गुड्डा निवासी एक राजपूत परिवार के नौ खातेदारों के नाम दर्ज हैं। वही भंवर बंजारा नामक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करवा कर ₹7000 प्रति माह पर किराए पर दे दिया गया था।
गिरदावर और पटवारी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जहां अवैध गतिविधियां संचालित थी, वहां नियम अनुसार कार्यवाही पूरी होने के बाद अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटाया जाएगा।
ललित डीडवानिया तहसीलदार, बिजोलिया
कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल की सूचना और सजगता से करोड़ों का ड्रग्स आमजन के बीच पहुंचने के पहले ही नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। वहीं जिला पुलिस के सुपरविजन में अवैध रूप से चल रही मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस के द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan



