Explore

Search

July 22, 2026 2:24 am


बिजौलिया में दिनदहाड़े चाय होटल संचालक पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार लहराकर जान से मारने की दी धमकी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे की सब्जी मंडी के पीछे संचालित एक चाय की थड़ी पर चाय संचालक पर दिनदहाड़े तीन युवकों द्वारा जानलेवा हमले करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में डर के माहौल के साथ ही सनसनी फैल गई। घटना का वीडियो शुक्रवार दोपहर का है।

जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटना के बाद थड़ौदा निवासी पिंटू पुरी पुत्र सूरजमलपुरी ने थाना पुलिस में हमलावरों के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में पिंटू पुरी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी चाय की होटल पर मौजूद था। इस दौरान कस्बा निवासी लक्की सेन अपने साथ तीन अज्ञात व्यक्तियों को दो मोटरसाइकिलों पर लेकर सब्जी मंडी स्थित चाय की थड़ी पर पहुंचा। तीनों अज्ञात हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार और लकड़ियां थीं। लक्की सेन के इशारा करते ही तीनों अज्ञात युवकों ने संचालक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लकड़ियों से होटल संचालित के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। मारपीट के दौरान होटल संचालक के अंदरूनी चोटे आई हैं। होटल पर काम करने वाले अर्जुन ने बीच बचाव कर होटल संचालक पिंटू पूरी को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों ने अर्जुन के साथ भी मारपीट शुरू कर दी गई। हमले के दौरान जान बचाने के लिए होटल संचालक पिंटू सब्जी मंडी के अंदर भाग गया। कुछ समय पश्चात होटल संचालक के छोटे भाई पप्पू पूरी ने मौके पर पहुंच कर हमलावरों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने छोटे भाई के साथ भी धक्का मुक्की एवं गालीगलोज कर लगातार धमकियां देने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित होने लगे। पीड़ित का आरोप है कि जाते हुए हमलावरों ने हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकियां दी। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उसका और हमलावरों के साथ किसी प्रकार का पुराना विवाद नहीं है। इसके बावजूद इस प्रकार की जानलेवा वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित पिंटू पुरी ने थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा कर तीनों हमलावरों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर