Explore

Search

July 28, 2026 12:34 pm


लेटेस्ट न्यूज़

पालीताणा तीर्थ में आचार्य जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश मालवा, नागेश्वर, उन्हेल, आलोट व चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों गुरु भक्त, शोभायात्रा के साथ हुआ भावपूर्ण स्वागत

बिजौलिया में श्री विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में 11:40 तक मेन गेट पर ताला, प्रिंसिपल सहित संपूर्ण स्टाफ मिला नदारद, निर्धारित समय पर महाविद्यालय नहीं खुलने से उल्टे पांव लौटे अभिभावक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे में संचालित श्री विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ने वाले प्रिंसिपल सहित संपूर्ण स्टाफ की गैर जिम्मेदारी का उदाहरण देखने को मिला है। महाविद्यालय में जहां एक और स्नातक प्रथम वर्ष के नए एडमिशन फॉर्म भरने को लेकर अभिभावक इस भीषण गर्मी में महाविद्यालय पहुंच रहे हैं। वहीं महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से अवकाश के भ्रम में अभिभावक वापस लौट रहे हैं। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में इन दिनों स्नातक प्रथम वर्ष के नए एडमिशन फॉर्म भरने का समय चल रहा है। भीषण गर्मी में विद्यार्थियों के अभिभावक उपखंड क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से एडमिशन को लेकर महाविद्यालय तय समय पर पहुंच रहे हैं। किंतु निर्धारित समय के बाद भी कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगा होने से 8 से 10 अभिभावक आज बैरंग लौट गए। अभिभावक संजय कोली ने संवाददाता को दूरभाष पर कॉलेज कर्मचारीयों के समय पर नहीं पहुंचने के बारे में बताया। कोली का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष के एडमिशन फॉर्म का समय चल रहा है। कॉलेज के द्वारा कल 13 जून का अंतिम समय दिया गया है। किंतु 11 बजे के बाद भी 11:40 तक कॉलेज कर्मचारियों के द्वारा कॉलेज का गेट नहीं खोला गया। एडमिशन प्रक्रिया के दौरान पूरा स्टाफ महाविद्यालय में नदारद मिला। महाविद्यालय के निर्धारित समय पर नहीं खुलने को लेकर स्थानीय संवाददाता के द्वारा दूरभाष पर प्रधानाचार्य आदित्य वैष्णव और विद्यालय के पॉलिटिकल साइंस के अध्यापक प्रमोद भूकर दोनों से जवाब मांगने पर बात गोलमाल करते नजर आए।

उक्त विषय को लेकर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य वैष्णव का कहना है कि कॉलेज निर्धारित समय पर ही खुलता है किंतु आज थोड़ा लेट हो गया।

उक्त विषय को लेकर पॉलिटिकल साइंस के अध्यापक प्रमोद भूकर का कहना है कि मैं आज कॉलेज की छुट्टी पर हूं। कॉलेज का समय 11:00 का है। कर्मचारी के मोटरसाइकिल का टायर फटने की वजह से कर्मचारी लेट हो गया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर