Explore

Search

July 27, 2026 2:50 pm


लेटेस्ट न्यूज़

पालीताणा तीर्थ में आचार्य जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश मालवा, नागेश्वर, उन्हेल, आलोट व चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों गुरु भक्त, शोभायात्रा के साथ हुआ भावपूर्ण स्वागत

किटिया फंटे पर बड़ा हादसा टला, बाइक सवार को बचाने की कोशिश में टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, अनियंत्रित कार गुमटी में घुसी; एयरबैग खुलने से सभी सवार सुरक्षित

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़, गंगधार (बलवंत जैन) गंगधार-उन्हैल मार्ग पर रविवार को किटिया फंटे के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुमटी में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और कार में सवार सभी लोग एयरबैग खुल जाने के कारण सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने कथित तौर पर सामने आए एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि कार का पिछला पहिया फटने से चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे गुमटी में जा घुसा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हादसे के दौरान कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मौके से चले गए। सूचना मिलते ही उन्हैल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस वाहन के मालिक की पहचान करने के साथ-साथ दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर