Explore

Search

July 27, 2026 2:44 pm


लेटेस्ट न्यूज़

पालीताणा तीर्थ में आचार्य जीतरत्न सागर सूरीश्वरजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश मालवा, नागेश्वर, उन्हेल, आलोट व चौमहला सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों गुरु भक्त, शोभायात्रा के साथ हुआ भावपूर्ण स्वागत

पुलिस-सीएलजी बैठक का आयोजन, मोहर्रम, कांवड़ यात्रा और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा, युवा व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन।थाना परिसर में रविवार शाम पुलिस एवं सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने की। बैठक में आगामी मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जन सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से युवा एवं महिला वर्ग को भी सीएलजी से जोड़ने पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

बैठक में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने उपस्थित सदस्यों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने, किसी भी संदेश की सत्यता की जांच किए बिना उसे आगे साझा नहीं करने तथा स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।

बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पुलिस को अवगत कराया। एडवोकेट सुनील जोशी ने तेजाजी चौक के बीच सड़क पर लगाए गए विद्युत पोल के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का मुद्दा उठाया और इसे हटाने के लिए संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग की।

वहीं शक्ति नारायण शर्मा ने कस्तूरबा बालिका छात्रावास के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

बैठक में एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, रमेश गुरुजी, विठ्ठल तिवारी,राजेंद्र तंवर, हमीद पठान, मुस्ताक अहमद, असलम हुसैन, सहित अनेक सीएलजी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर