
भीलवाड़ा। रविवार, 26 जुलाई 2026 को झांतला माता (ग्राम काबरा, पंचायत आमलीगढ़, हमीरगढ़-मंगरोप रोड, भीलवाड़ा ) परिसर में प्रजापति समाज की बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी नारायण लाल कपूरपुरा के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में सर्व समाज की सहमति से लाला मांडीवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान समाज के विकास और एकजुटता पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए आगामी बैठक 30 जुलाई 2026 को तय की गई है।
अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने समस्त समाज बंधुओं से अपील की है कि वे आगामी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज सुधार हेतु अपने अमूल्य सुझाव दें। साथ ही, प्रजापति समाज की सराय (धर्मशाला) के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द संपूर्ण कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


