Explore

Search

July 20, 2026 9:26 am


बिजौलिया की चार्वी विजयवर्गीय ने एक बार फिर लहराया सफलता का परचम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे की मेघावी छात्रा चार्वी विजयवर्गीय पुत्री मुकेश अनीता विजयवर्गीय ने बिट्स यूजीईई (ट्रिपल आईटी हैदराबाद) और जेईई एडवांस (आईआईटी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार एवं विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विदित रहे कि कस्बे में संचालित अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवीएस की इस बालिका ने इस वर्ष आयोजित सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में 96.6% प्राप्त कर उपखंड स्तर पर प्रथम स्थान तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। छात्रा चार्वी विजयवर्गीय की इस उपलब्धि पर दादा राम प्रसाद विजयवर्गीय ने बताया कि बालिका पढ़ाई में नियमित अनुशासन, मेहनत एवं लगन को प्राथमिकता देती है। भविष्य में बालिका आईआईटीयन बनकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। बालिका द्वारा आईआईटी और ट्रिपल आईटी हैदराबाद की परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर क्षेत्र वासियों सहित सभी ईस्ट मित्रों द्वारा बधाई दी जा रही है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर