Explore

Search

June 25, 2026 3:46 pm


आत्मा योजनांतर्गत खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी आयोजित, विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के सुझाव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत एक दिवसीय खरीफ पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन पंचायत समिति सभागार बिजौलिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल रहे। इस दौरान विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए समय पर फसलों की बुवाई करने, मृदा नमूना परीक्षण करवाने तथा कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी सलाह के अनुसार खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक नियमानुसार पहुंचाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गोष्ठी में ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सहायक कृषि अधिकारी उदयलाल कोली ने किया। उन्होंने विधायक के समक्ष कृषि विभाग के लिए सभा भवन निर्माण, प्रत्येक ग्राम पंचायत में कृषि पर्यवेक्षक पद स्वीकृत करने, उद्यान विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षक के पद स्वीकृत कराने, बिजोलिया ब्लॉक स्तर पर कृषि अधिकारी का पद स्वीकृत कराने तथा मृदा परीक्षण प्रयोगशाला निर्माण की मांग रखी। कार्यक्रम में विकास अधिकारी अशेष शर्मा,
सहायक कृषि अधिकारी ललित कुमार धाकड़, कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम बलाई, विमला कुमारी खटीक, तरुण कुमार मीणा, दिनेश कुमार धाकड़, ओम हरि शर्मा तथा आत्मा योजना के सभी कृषक मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात विधायक ने पंचायत समिति प्रांगण में “एक पेड़ मां के नाम” महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर