Explore

Search

July 20, 2026 10:02 am


पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष ने कस्बे में मोक्ष रथ उपलब्ध कराने की जताई इच्छा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष रतन गौड़ ने स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल और नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार मंगल से कस्बे में मोक्ष रथ की सुविधा उपलब्ध करवाने की इच्छा जाहिर की है। रतन गौड़ ने मीडिया को बताया कि बिजौलिया कस्बे में छोटे खेल मैदान के सामने वर्षों से एक मोक्षधाम है। पूर्व में पंचायत कार्यकाल में कस्बे की जनसंख्या कम होने से आबादी क्षेत्र भी सीमित दायरे में था। किंतु समय के साथ बिजौलिया कस्बे की जनसंख्या बढ़ने के साथ ही आबादी क्षेत्र भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। शक्करगढ़ चौराहा वर्षों पहले वीरान हुआ करता था। किंतु आज इस चौराहे के चहूं और बड़ी इमारतों ने अपना आशियाना बना लिया है। गौड़ के अनुसार दुख की घड़ी में सर्दी, गर्मी और बरसात में इस मोक्षधाम तक शवयात्रा में शामिल लोगों को दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ता है। इंद्रा कॉलोनी, जावदा रोड़, शक्करगढ़ सहित दूर दराज के अन्य स्थानों से लोगों को खासकर बुजुर्गों को मोक्षधाम पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और नगर पालिका बिजौलिया से मोक्ष रथ की सेवा कस्बे वासियों के लिए शीघ्र उपलब्ध करवाने की इच्छा जाहिर की है।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर