Explore

Search

July 26, 2026 9:40 pm


लेटेस्ट न्यूज़

प्रजापति समाज की बैठक आयोजित: लाला मांडीवाल सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

भीलवाड़ा। रविवार, 26 जुलाई 2026 को झांतला माता (ग्राम काबरा, पंचायत आमलीगढ़, हमीरगढ़-मंगरोप रोड, भीलवाड़ा ) परिसर में प्रजापति समाज की बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी नारायण लाल कपूरपुरा के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में सर्व समाज की सहमति से लाला मांडीवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान समाज के विकास और एकजुटता पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए आगामी बैठक 30 जुलाई 2026 को तय की गई है।
अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने समस्त समाज बंधुओं से अपील की है कि वे आगामी बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज सुधार हेतु अपने अमूल्य सुझाव दें। साथ ही, प्रजापति समाज की सराय (धर्मशाला) के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द संपूर्ण कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर