बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया स्थित तेजाजी का चौक के बीचों-बीच बन रहे विद्युत पोल को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई समस्या के संबंध में विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उक्त विद्युत पोल को जनहित में अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया।
एडवोकेट सुनील जोशी ने बताया कि तेजाजी का चौक बिजोलिया का अत्यंत व्यस्त एवं प्रमुख मार्ग है। चौक के बीचों-बीच विद्युत पोल स्थापित होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ आमजन एवं वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर पोल को शीघ्र अन्यत्र स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर एडवोकेट सुनील जोशी, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, शांति लाल जोशी, जितेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंधी, उमाशंकर वैष्णव, अमित जैन एवं कालू पुरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने विधायक द्वारा त्वरित निरीक्षण कर समस्या के समाधान हेतु सकारात्मक पहल किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
उक्त विषय पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने संवाददाता को स्पष्ट करते हुए कहा कि जल्द ही इस लाइट के खंबे को बीच सड़क से अन्य जगह स्थानांतरित किया जाएगा। यह विद्युत पोल अधिशासी अधिकारी ने पूर्ण रूप से सड़क के बीच में गलत तरीके से लगाया है। विधायक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र इस विद्युत पोल को यहां से हटाया जाएगा।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan


