Explore

Search

August 1, 2026 8:04 pm


बालाजी चौराहा स्थित दुकानों की छत पर फंसे नंदी का सुरक्षित रेस्क्यू

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। कस्बे के बालाजी चौराहा स्थित दुकानों की छत पर शनिवार को एक नंदी के फंस जाने से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर निष्काम गौ सेवा तंत्र की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नंदी का सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार भोजन की तलाश में भटकता हुआ नंदी दुकानों के ऊपर चढ़ गया। रास्ता नहीं मिलने से वह छत पर लगे टीन के चद्दरों में फंस गया। सूचना पर पहुंची निष्काम गौ सेवा तंत्र की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर नंदी को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित नीचे उतार लिया।
गौ सेवा तंत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बताया कि कस्बे में कई गोपालकों द्वारा दूध देना बंद करने के बाद गायों और नंदी को बेसहारा छोड़ दिया जाता है। भोजन और पानी के अभाव में ये पशु बाजारों में भटकते रहते हैं तथा कई बार प्लास्टिक और कचरा खाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में आए दिन घायल एवं लाचार पशुओं का रेस्क्यू कर उनका उपचार कराया जा रहा है।
रेस्क्यू अभियान में आदित्य गोड़, सार्थक विजयवर्गीय, उमेश शर्मा एवं धनंजय गुरुजी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर मौजूद लोगों ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर